Jailer 2 Set Accident: रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'जेलर 2' के सेट से एक दुखद हादसे की खबर आई है, जहां चेन्नई के एक निजी स्टूडियो में फिल्म के सेट पर काम करते समय बिजली का झटका लगने से 28 साल के एक क्रू मेंबर की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, यह हादसा पनैयूर इलाके के एक निजी स्टूडियो में हुआ, जहां मृतक को सेट के निर्माण के दौरान बिजली का झटका लगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना ईस्ट कोस्ट रोड स्थित आदित्यराम फिल्म सिटी में चल रही शूटिंग के दौरान हुई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
