Rajpal Yadav: 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में फंसने के बाद अभिनेता राजपाल यादव पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए और पैपराज़ी के साथ उनकी मजेदार और हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत हुई। मुंबई में एक कार्यक्रम में उन्हें देखा गया, जहां उन्होंने फोटोग्राफरों को चौंकाते हुए शरारती अंदाज में उछल-कूद की, जो फिल्म 'भूल भुलैया' में उनके मशहूर किरदार 'छोटा पंडित' की याद दिलाती है।
