Get App

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर चेंज किया अपना मस्‍टैश लुक, आलिया भट्ट-राहा के साथ मनाएंगे डेस्टिनेशन न्यू ईयर

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नए साल की छुट्टियों के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। फैंस को रणबीर का नया क्लीन-शेव लुक काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से उनका नया लुक वायरल हो रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Dec 28, 2025 पर 5:12 PM
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर चेंज किया अपना मस्‍टैश लुक,  आलिया भट्ट-राहा के साथ मनाएंगे डेस्टिनेशन न्यू ईयर
रणबीर कपूर चेंज किया अपना मस्‍टैश लुक

Ranbir Kapoor: वेकेशन का टाइम चल रहा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई की भागदौड़ से दूर नए साल का जश्न मनाने के लिए निकल पड़े हैं। वे साथ में कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं। हाल ही में दोनों को शहर से बाहर जाते हुए देखा गया। इस दौरान रणबीर के नए लुक ने सबका दिल जीत लिया।

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में रणबीर मुंबई एयरपोर्ट पर काले रंग के ट्रैकसूट और काले रंग का बैग लिए हुए नज़र आए। अंदर जाने से पहले अभिनेता ने पैपराज़ी को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। अपनी क्लीन सेव के साथ उन्होंने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए रखी हुई मूंछें हटा दी थीं।

आलिया भट्ट भी कैजुअल कपड़ों में नजर आईं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने को लेकर वह काफी उत्साहित दिख रही थीं और रणबीर के साथ एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले उन्होंने पैपराज़ी को मुस्कुराते हुए, हाथ हिलाते हुए और फ्लाइंग किस देते हुए अभिवादन किया।

रणबीर के नए लुक पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक कमेंट में लिखा था, "मूंछ के बिना वो ज्यादा अच्छे लग रहे हैं।" दूसरे ने पूछा, "क्या इसका मतलब है कि 'लव एंड वॉर' की शूटिंग खत्म हो गई है? "शायद वो रामायण की शूटिंग के लिए जा रहे हैं, 'लव एंड वॉर' की शूटिंग पूरी हो चुकी है।" एक और कमेंट में लिखा था, "उन गिने-चुने अभिनेताओं में से एक जो बिना मूंछ या दाढ़ी के इतने अच्छे लगते हैं," जबकि दूसरे ने लिखा, "मूंछ के साथ वो ज्यादा अच्छे लगते थे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें