Get App

Rashmka-Vijay Wedding Reception: माथे पर सिंदूर लगाकर छाईं रश्मिका, कपल के हैदराबाद रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला

Rashmka-Vijay Wedding Reception: हैदराबाद में बुधवार को साउथ इंडस्ट्री के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। इस मौके पर दोनों सितारों ने पारंपरिक अंदाज में एंट्री की और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 04, 2026 पर 10:48 PM
Rashmka-Vijay Wedding Reception: माथे पर सिंदूर लगाकर छाईं रश्मिका, कपल के हैदराबाद रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला

साउथ इंडस्ट्री के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का हैदराबाद रिसेप्शन भव्य रूप से चल रहा है। उदयपुर में 26 फरवरी को हुई उनकी शादी के बाद ताज कृष्णा होटल, बंजारा हिल्स में आयोजित इस समारोह में रश्मिका ने सिंदूर लगाकर दुल्हन का पूरा लुक अपनाया, जबकि विजय ट्रेडिशनल धोती-कुर्ते में राजसी अंदाज में छाए रहे।

रश्मिका का लुक सुर्ख लाल साब्यसाची मैसूर सिल्क साड़ी पर आधारित था, जिसमें काला-गोल्ड बॉर्डर और टेंपल ज्वेलरी ने उन्हें परफेक्ट साउथ इंडियन ब्राइड बना दिया। माथे पर चमकता सिंदूर उनकी वैवाहिक खुशी को दर्शा रहा था। बालों में गजरा, हल्का मेकअप और हैवी गोल्ड ज्वेलरी सेट ने उनके हेरिटेज लुक को कंपलीट किया। श्री ज्वेलर्स का कस्टम गोल्ड सेट एंटीक फिनिश के साथ नक्षी डिजाइन में था।

विजय देवरकोंडा ने सफेद धोती के साथ क्रीम कलर कुर्ता पहना, जो साउथ इंडियन ग्रूम स्टाइल का बेहतरीन उदाहरण था। सादगी भरा यह लुक उनकी एनर्जेटिक पर्सनालिटी को सूट कर रहा था। कपल ने हाथों में हाथ डालकर एंट्री मारी और मेहमानों का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में उनकी चमकती स्माइल और इमोशनल मोमेंट्स फैंस का दिल जीत रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें