Rashmika-Vijay Wedding: उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी लाइम लाइट में है। शादी वेन्यू से सामने आई ताज़ा तस्वीरों में सजावट की तैयारियों की झलक देखेन को मिली है। कपल के विवाह की रस्में सुबह 10 बजे शुरू हुईं, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। नए विज़ुअल्स से पता चलता है कि उनके बड़े दिन को स्पेशल बनाने के लिए हर छोटी चीज का ध्यान रखा गया है। वहीं शादी की रस्मों के बाद पैप को मिठाई भी बांटी गई।
