Get App

Rashmika-Vijay Gold Jewelry: आसमान छूती गोल्ड कीमतों के बीच रश्मिका-विजय की ज्वैलरी देख फटी रह गईं लोगों की आंखें, बदल दिया डायमंड-कुंदन का ट्रेंड

Rashmika-Vijay Gold Jewelry: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी फाइनली हो चुकी है। दोनों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। वहीं विजय और रश्मिका ने अपने लुक से बीते कुछ सालों से चले आ रहे डायमंड और कुंदन के ट्रेंड को भी पूरी तरह से बदलकर रख दिया है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 12:39 PM
Rashmika-Vijay Gold Jewelry: आसमान छूती गोल्ड कीमतों के बीच रश्मिका-विजय की ज्वैलरी देख फटी रह गईं लोगों की आंखें, बदल दिया डायमंड-कुंदन का ट्रेंड
रश्मिका-विजय की ज्वैलरी देख फटी रह गईं लोगों की आंखें

Rashmika-Vijay Gold Jewelry: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में रॉयल वेडिंग की। दुल्हा-दुल्हन बने रश्मिका और विजय बिल्कुल महाराज और महारानी वाला फील दे रहे थे। दोनों का लुक अब तक के एक्टर्स की शादी वाले लुक से एकदम अलग रहा है। वहीं खास बात ये है कि रश्मिका ने अपने लुक से एक बार फिर पुराना ट्रेंड वापस ला दिया है।

बीते कुछ सालों से हम स्टार्स दुल्हन हो या फिर आम हर किसी को कुंदन और डायमंड की ज्वैलरी में सजते हुए देख रहे हैं। वहीं 90 के दशक और उससे पहले दुल्हन का सोना पहनना शुभ माना जाता था। लेकिन समय के साथ बढ़ती सोने की कीमतों ने लोगों को ज्वैलरी की कई तरह की वैराईटी के ऑप्शन दिए हैं।

लेकिन एक फिर रश्मिका मंदाना ने अपने अपने लुक और ट्रेडिशन के जरिए दुल्हन का वो पुराना रूप वापस ला दिया है। रश्मिका ने अपने खास दिन पर सिंदूरी साउथ इंडियन टच वाली साड़ी कैरी की थी। इसके साथ एक्ट्रेस दो हैवी गोल्डन हार को कैरी किए थे। साथ में मैचिंग का मांग टीका, बाजू बंद, कमर बंद और छोटी सी नोज पिन कैरी की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें