Welcome To The Jungle Teaser Out: अक्षय कुमार की आने वाली कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म के निर्माताओं ने अब पहले ट्रैक की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। हाल के समय की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जा रही यह फिल्म बड़े कलाकारों की टोली के साथ हंसी, मस्ती और मनोरंजन का भरपूर तड़का लगाने वाली है।
