Get App

Ahaan Panday: इंस्टाग्राम पर इन हसीनाओं को फोलो करते हैं अहान पांडे, रियल अकाउंट की खुली पोल

Ahaan Panday Instagram: अहान पांडे सैयारा की सफलता के बाद से रातोंरात सुपरस्टार बन गए हैं। इस बीच उनके प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट की डिटेल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। वह अपनी फेवरिट 5 हसीनाओं को फॉलो करते हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 28, 2025 पर 3:26 PM
Ahaan Panday: इंस्टाग्राम पर इन हसीनाओं को फोलो करते हैं अहान पांडे, रियल अकाउंट की खुली पोल

Ahaan Panday Instagram: सैयारा फेम अहान पांडे ने पहली बार में ही अपनी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। दरअसल अहान पांडे ने मोहित सूरी की फिल्म सैयारा से सुपरहिट डेब्यू किया है। वह साल 2025 के सबसे बड़ी फिल्मों में से एक देने वाले हीरो की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। चारों तरफ सैयारा फिल्म ही छाई हुई है। उनके साथ इस फिल्म में लीड रोल में अनीत पड्डा नजर आई हैं। इस बीच अहान पांडे के इंस्टाग्राम से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

सैयारा देखने के बाद सभी दर्शक इंस्टाग्राम पर अहान पांडे काफी खोज रहे थे, लेकिन एक्टर का कोई वैरिफाइड अकाउंट नहीं मिला। सब इसे ढूंढते ही रह गए। अब इस बीच अहान पांडे के प्राइवेट अकाउंट से जुड़ी जानकारी सामने आई है। अहान पांडे का प्राइवेट अकाउंट @panday.ahaan नाम से है।

इस अकाउंट से वह कुछ हीरोइनों, स्टारकिड और को-स्टार की हर एक्टविटी पर नजर रखते हैं। इस बारे में अहान पांडे ने अभी तक ये कंफर्म नहीं किया है कि ये अकाउंट उनका ही है, या फिर फेक है। लेकिन फैंस ये जरूर मान बैठे हैं कि यही अकाउंट अहान पांडे का हैं।

इंस्टाग्राम पर @panday.ahaan नाम की आईडी से कुछ स्टारकिड्स को फोलो किया जा रहा है। अगर सच में ये अकाउंट अहान का है तो वह अनन्या पांडे, अनीत पड्डा, खुशी कपूर, तारा सुतारिया, अलाया फर्नीचरवाला और आयशा जैसे कई स्टार्स को फोलो कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें