बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ बताया जा रहा था, लेकिन अब मेकर्स ने इसका नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया है। नाम में किया गया ये बदलाव दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, फिल्म का नया नाम सिर्फ बदलाव भर नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक खास सोच भी छिपी हुई बताई जा रही है। मेकर्स इस फिल्म के जरिए केवल युद्ध की कहानी दिखाने तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि एक गहरा संदेश भी देना चाहते हैं।
