Get App

Salman Khan: सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, लिलावती हॉस्पिटल के बाहर एक्टर दिखे परेशान

Salman Khan Father Health: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की सेहत को लेकर चिंता की लहर दौड़ गई है। 90 वर्षीय सलीम को 17 फरवरी 2026 को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बेटे सुपरस्टार सलमान खान चिंतित नजर आए, जो बहन अर्पिता खान संग अस्पताल पहुंचे।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 9:48 AM
Salman Khan: सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, लिलावती हॉस्पिटल के बाहर एक्टर दिखे परेशान

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान इन दिनों बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उनके पिता और मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान को मुंबई के लिलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 90 वर्षीय सलीम खान को मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें सूजन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। फिलहाल उनकी हालत पर विशेषज्ञों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

अस्पताल पहुंचा पूरा खान परिवार

सुबह करीब 8:30 बजे सलीम खान को परिवार के डॉक्टर संदीप चोपड़ा ने इमरजेंसी में लाया। चक्कर आने की शिकायत के बाद जांच में ब्लड क्लॉट का पता चला। तुरंत इमरजेंसी केयर शुरू हुई और उन्हें पहली मंजिल के ICU में शिफ्ट कर दिया गया। सलमान सबसे पहले पहुंचे, उनके चेहरे पर उदासी साफ झलक रही थी। अर्पिता, अलवीरा अग्निहोत्री, आयुष शर्मा समेत परिवार के सदस्यों ने हालचाल ली।

डॉक्टर जलील पारकर ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, "सलीम साहब स्थिर हैं, लेकिन क्लिनिकल स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।" न्यूरोलॉजिस्ट विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन नितिन डांगे की चार डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। परिवार ने प्राइवेसी बनाए रखी, लेकिन जल्द आधिकारिक बुलेटिन जारी करने का ऐलान किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें