Get App

Sambhavna Seth's Miscarriage: 15 दिनों तक कोख में 'मरा बच्चा' लेकर घूमती रही थीं संभावना सेठ, जब हुआ खुलासा फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

Sambhavna Seth's Miscarriage: संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शादी के 10 साल बाद गुड न्यूड दे दी है। कपल सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने वाले हैं।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 1:13 PM
Sambhavna Seth's Miscarriage: 15 दिनों तक कोख में 'मरा बच्चा' लेकर घूमती रही थीं संभावना सेठ, जब हुआ खुलासा फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
इंटरव्यू में संभावना सेठ ने अपने एबॉर्शन के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने बेबी बंप के साथ अपना फोटो सेशन करवाना शुरू कर दिया था।

Sambhavna Seth's Miscarriage: रियलिटी शो बिग बॉस 2 से मशहूर हुईं संभावना सेठ काफी दबंग पर्सनैलिटी की एक्ट्रेस हैं। उनका बेबाक अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। संभावना अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए व्लॉगिंग करती हैं और हर छोटे बड़े अप्डेट्स सोशल मीडिया पर शेयक करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने 14 जुलाई, 2016 को अभिनेता और राइटर अविनाश मिश्रा से धूमधाम से शादी की थी।

काफी सालों से ये कपल प्रेग्नेंसी और फैमिली प्लानिंग की जीतोड़ कोशिश करता आ रहा है। वहीं 2024 में कपल को खुशखबरी मिली भी थी, लेकिन खुशियां जल्द ही मातम में बदल गईं। 2024 में संभावना पहली बार प्रेग्नेंट हुईं थी, लेकिन बदकिस्मती से तीन महीने बाद ही उन्हें एबॉर्शन कराना पड़ गया था।

संभावना ने अपने एबॉर्शन के बारे में इंटरव्यू पर खुलकर बात की। अपने साथ हुए इस हादसे के लिए एक्ट्रेस ने डॉक्टर को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया है। संभावना ने अपने एबॉर्शन से जुड़े कई हैरान करने वाले खुलासे किए, जिन्हें सुनकर फैंस भी हैरान रह गए।

हिंदी रश के साथ एक इंटरव्यू में संभावना सेठ ने अपने एबॉर्शन के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने बेबी बंप के साथ अपना फोटो सेशन करवाना शुरू कर दिया था। प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में स्कैन के बाद वो इस फोटोशूट के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का दुनिया के सामने ऐलाने करने वाली थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें