Get App

Ask SRK Session: 'किंग' में दीपिका पादुकोण संग काम करने को बेहद एक्साइटेड हैं शाहरुख खान, बादशाह ने किया बड़ा खुलासा

Ask SRK Session: AskSRK सेशन में शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण के साथ फिर स्क्रीन शेयर करने की बात पर बड़ा ही मजेदार रिएक्ट किया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 31, 2025 पर 12:15 PM
Ask SRK Session: 'किंग' में दीपिका पादुकोण संग काम करने को बेहद एक्साइटेड हैं शाहरुख खान, बादशाह ने किया बड़ा खुलासा
'किंग' में दीपिका पादुकोण संग काम करने को बेहद एक्साइटेड हैं शाहरुख खान

Ask SRK Session: शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने हाल ही में अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया। उन्होंने एक्स (पहले जिसे ट्विटर कहा जाता था) पर एक सरप्राइज AMA सेशन रखा, जिसमें उन्होंने अपने जन्मदिन और उससे जुड़ी कई बातें शेयर कीं। इस दौरान किंग खान ने फैंस के सवालों के जवाब दिए और बताया कि इस साल उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में उनकी कई सुपरहिट फिल्मों का दोबारा रिलीज़ होना भी शामिल है।

कई फिल्मों के री-रिलीज़ के बीच ओम शांति ओम भी शामिल है, जिसने दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। शाहरुख खान और दीपिका की केमिस्ट्री के लिए किसी परिचय की ज़रूरत नहीं है। ओम शांति ओम से लेकर अब आने वाली फिल्म किंग तक ये दोनों सितारे अपनी छठी बार साथ नज़र आने वाले हैं, और हर बार की तरह इस बार भी यह जोड़ी सुपरहिट साबित होने की पूरी उम्मीद है।

अपने AMA सेशन में जब एक फैन ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का एक GIF शेयर करते हुए लिखा- आप दोनों को फिर से साथ देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।जिसपर जवाब देते हुए शाहरुख खान ने मुस्कुराते हुए जवाब देते हुए कहा “मैं भी।”

Ask SRK में एक यूजर ने एक्टर के बर्थडे को सवाल किया। उनसे पूछा सर, इस बार मन्नत पे फैंस को बधाई देने आओगे? इस पर एक्टर ने मजेदार जवाब दिया और कहा, ‘हां, लेकिन इसके लिए कैप लगानी पड़ेगी..’ एक फैन ने फ्लाइट की तस्वीर शेयर की और कहा, ‘आपका जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई आ रहा हूं... तो शाहरुख ने कहा कि स्वागत है, मिलते हैं 2 नवंबर को..’

शाहरुख खान के एक फैन ने एक्टर से उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी उनका अनुभव जानने की कोशिश की। उन्होंने पूछा, ‘ किंग में सुहाना के साथ काम करने के बारे में आपकी भावना को सबसे अच्छे से कौन सा वर्ड बता सकता है? इसपर शाहरुख खान ने कहा, ‘अपना सा लगता है...’

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर AskSRK सेशन के दौरान अपने साथी मेगास्टार सलमान खान के बारे में बात करते हुए अपनी विनम्रता और सौहार्द से एक बार फिर दिल जीत लिया। जब एक प्रशंसक ने उनसे सलमान खान को एक शब्द में बयां करने के लिए कहा, तो शाहरुख ने तुरंत जवाब दिया, "बेस्ट भाई। उनसे प्यार करता हूं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें