Shivaleeka Oberoi: शिवलीका ओबेरॉय मदरहुड को मजेदार और प्यार के साथ अपना रही हैं। अपनी प्रग्नेंसी को पति अभिषेक पाठक के साथ एक "को प्रोडक्शन" बता रही हैं। जहां फिल्म निर्माता फिलहाल अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' के निर्देशन में व्यस्त हैं, वहीं अभिनेत्री का कहना है कि वह अपनी अब तक की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
