
Vivah reboot: सूरज बड़जात्या अपनी नई फ़िल्मों की तैयारी में जुटे हैं। उनकी अपनी अपकमिंग फैमली ड्रामा फ़िल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी बाघ को कास्ट किया गया है। वहीं निर्देशक अब एक और फ़िल्म की प्लानिंग में लग गए हैं। निर्देशक के एक करीबी सूत्र ने शॉकिंग खबर बताई हैं। उनका कहना है कि बड़जात्या अपनी कुछ क्लासिक फ़िल्मों को रीबूट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ट्विस्ट ये होगा कि फिल्म आज दौर और नए चेहरों के साथ वापसी करेंगी।
करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि आयुष्मान को प्रेम के रूप में कास्ट करने के बाद, उन्होंने "अपनी कल्ट फिल्म विवाह का एक नए जमाने का संस्करण बनाने का फैसला किया है, जिसमें फिल्म की लीड जोड़ी शाहिद कपूर और अमृता राव को रिप्लेस किया जाएगा। वहीं शाहिद के रोल के लिए वेदांग रैना का नाम सबसे आगे चल रहा है।
सूत्र ने आगे बताया, "अपडेट के अनुसार, सूरज ने वेदांग से संपर्क किया है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उन्होंने यह भूमिका स्वीकार की है या नहीं।" इससे पहले, आयुष्मान खुराना अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के बारे में बात करते हुए, सूरज ने मीडिया को बताया था, "हर फिल्म की शूटिंग से पहले मुझे घबराहट होती है। यह तब भी था जब मैंने अपनी पहली फिल्म, "मैंने प्यार किया" बनाई थी। यह अब भी वैसी ही है। एक निर्माता के तौर पर, यह मायने नहीं रखता कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी, बल्कि मायने रखता है कि आप उस विचार या दृश्य से जुड़ पा रहे हैं या नहीं।"
61 वर्षीय निर्देशक ने आगे कहा कि मेरे लिए, चाहे वह फ़िल्म हो या शो, सभी को यह महसूस होना चाहिए कि मैं जो दुनिया बना रहा हूँ वह सच्ची है। यह बनावटी नहीं लगनी चाहिए। सभी को यह महसूस होना चाहिए कि मेरा घर ऐसा ही है। यही मेरी सबसे बड़ी चुनौती है। मैं वही बनाना चाहता हूँ, जो मैं जानता हूँ। हर तरह की फ़िल्म बनाना ज़रूरी है, लेकिन पारिवारिक फ़िल्में बनाना भी ज़रूरी है।
बात करें वेदांग की तो वह पिछली बार आलिया भट्ट के साथ फिल्म जिगरा में नजर आए थे। वासन बाला द्वारा निर्देशित यह फिल्म भाई-बहन पर बेस्ड एक इमोशनल ड्रामा थी। अब वह इम्तियाज अली की अगली फिल्म में शरवरी के साथ काम करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी 1940 के दशक पर आधारित है। जिसमें दो प्रेमियों के नजरिए से विभाजन और उसके बाद के प्रभावों को दर्शाया गया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।