Get App

Jacqueline Fernandez: "माय बेबी", सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को प्राइवेट जेट किया गिफ्ट, वेलेंटाइन डे पर एक्ट्रेस को फिर लिखा लव लेटर

Jacqueline Fernandez Valentine Gift: वेलेंटाइन डे पर जब लोग फूलों और चॉकलेट से प्यार जताते हैं, वहीं सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर सबको चौंका दिया। जेल में बंद इस हाई-प्रोफाइल ठग ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को अपने प्यार का इजहार करने के लिए एक बेहद अनोखा तोहफा भेजा है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 14, 2026 पर 6:24 PM
Jacqueline Fernandez: "माय बेबी", सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को प्राइवेट जेट किया गिफ्ट, वेलेंटाइन डे पर एक्ट्रेस को फिर लिखा लव लेटर

जेल में बंद कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर जैकलीन फर्नांडिस के लिए वैलेंटाइन डे स्पेशल बना दिया। इस बार उन्होंने एक लग्जरी प्राइवेट जेट गिफ्ट किया, जो पूरी तरह कस्टमाइज्ड है। सुकेश का दावा है कि यह गिफ्ट बिल्कुल कानूनी है, लेकिन यह खबर सुर्खियां बटोर रही हैं।

जेल से प्यार का इजहार

सुकेश, जो 2015 से दिल्ली की मंडोली जेल में बंद हैं, ने जैकलीन को लेटर लिखकर जेट की डिटेल्स शेयर कीं। उन्होंने इसे 'हमारा प्यार का प्रतीक' बताया और लिखा, "माय बेबी, यह जेट तेरे लिए ही बनवाया। इसमें तेरी फेवरेट कलर्स है और सीट्स पर हमारा नाम ग्रेव्ड है।" यह उनका तीसरा सालाना वैलेंटाइन गिफ्ट है। पहले फ्रेंच वाइनयार्ड, फिर लग्जरी कारें गिफ्ट की थी। सुकेश का कहना है कि वे जैकलीन से शादी करना चाहते हैं।

विवादित रिश्ते की पुरानी दास्तान

2021 में ED की मनी लॉन्ड्रिंग जांच में जैकलीन का नाम आया था। सुकेश ने जेल से ही उन्हें लग्जरी गिफ्ट्स जैसे गुच्ची बैग्स, बिरकिन हैंडबैग्स, रोलैक्स वॉच, यहां तक कि मिनी कूपर कार भी भेजी थी। जैकलीन ने कोर्ट में कहा था कि सुकेश ने उन्हें बेवकूफ बनाया, वे अंजान थीं। लेकिन लीक फोटोज और मैसेजेस ने रिश्ते की पोल खोल दी। सुकेश के भाई ने भी दावा किया कि दोनों डेटिंग कर रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें