Get App

Sunita Ahuja On Govinda: वो एक मराठी एक्ट्रेस के साथ..., फिर गोविंदा के एक्ट्रा मेरिटल अफेयर पर बोलीं सुनीता आहूजा

Sunita Ahuja On Govinda: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक बार फिर अपने पति पर को लेकर कई बड़ी बातें कही हैं। एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के रूमर्स पर उन्होंने कई राज खोले...

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 03, 2025 पर 1:50 PM
Sunita Ahuja On Govinda: वो एक मराठी एक्ट्रेस के साथ..., फिर गोविंदा के एक्ट्रा मेरिटल अफेयर पर बोलीं सुनीता आहूजा
फिर गोविंदा के एक्ट्रा मेरिटल अफेयर पर बोलीं सुनीता आहूजा

Sunita Ahuja On Govinda: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन की खबरें महीनों से सोशल मीडिया पर छाई हैं। जिसके बाद दोनों के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। वहीं इस अनबन की वजह एक्टर का एक्ट्रा मेरिटल अफेयर बताया जा रहा है। अब, सुनीता ने आखिरकार गोविंदा के एक्ट्रा मेरिटल अफेयर को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी और ज़ोर देकर कहा है कि वह केवल वही मानेंगी जो वह अपनी आंखों से देखेंगी।

गोविंदा और सुनीता आहूजा दशकों से बॉलीवुड की पसंदीदा कपल रहे हैं, लेकिन हाल ही में उनकी शादी को लेकर चल रही चर्चाओं ने उन्हें पहले से कहीं ज़्यादा सुर्खियों में ला दिया है। सुनीता ने अब एक बार फिर इस अफवाह पर जवाब दिया है, इस बार पारस छाबड़ा के साथ अबरा का डाबरा शो में पॉडकास्ट चैट के दौरान उन्होंने अपने पति की तरफदारी की।

उन्होंने कहा कि आर्थिक आज़ादी और एक क्रिएटर के तौर पर अपने काम के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक संदेश शेयर किया। उन्होंने कहा, "यह वाकई बहुत है। व्लॉगिंग शुरू करने के चार महीने के अंदर ही मुझे यूट्यूब का सिल्वर बटन मिल गया। एक महिला को अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए। खुद पैसा कमाने से एक अलग ही खुशी मिलती है। आपका पति पैसा देता है, लेकिन दस बार मांगने के बाद एक बार देता है। आपकी कमाई आपकी अपनी है।

उन्होंने मज़ाक में यह भी कहा कि उन्हें गोविंदा से एक बड़ा घर चाहिए। उन्होंने बताया कि वह फ़िलहाल अपने बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ चार बेडरूम वाले घर में रहती हैं, जबकि गोविंदा कहीं और रहते हैं। "यह घर हमारे लिए छोटा है। मैं इस पॉडकास्ट के ज़रिए कहना चाहती हूं, 'चीची, मेरे लिए एक बड़ा पांच बेडरूम वाला हॉल वाला घर खरीद दो, वरना देखो तुम्हारा क्या होता है। लेकिन जिस पल ने ऑनलाइन सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा, वह है गोविंदा के एक 30 वर्षीय मराठी अभिनेत्री के साथ कथित अफेयर के बारे में पूछे गए सवालों पर उनके रिएक्ट ने।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें