सनी देओल ने अपनी फिल्म Border 2 की शूटिंग पूरी कर ली है। इसकी जानकारी खुद एक्टर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से दी। मगर इसके बाद उनका क्लीन शेव लुक देखकर उनके फैंस शॉक हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सन्नी पाजी से एक खास अपील की है। उन्होंने सनी से दाढ़ी न कटवाने की अपील की है। फैंस को सनी का क्लीनशेव लुक पसंद नहीं आया है। हालांकि, उनके इस नए लुक को अगली फिल्म ‘रामायण’ से जोड़कर देखा जा रहा है।