बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे पांच साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनके फैंस को एक्टर की कमी खलती है। बता दें 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। एक्टर की अचानक हुई मौत ने सभी को हैरान कर दिया था और लोग अबतक इस खबर पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की पांचवीं डेथ एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पर फैंस एक्टर को अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं सुशांत को याद करते हुए लोग एक्टर के फेमस शो 'पवित्र रिश्ता' के दिनों को भी याद कर रहे हैं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी।