इतने प्यारे-प्यारे मैसेज, इतने शानदार रिव्यूज, पर सबसे जरूरी बात यह है कि कितने सारे लोगों ने इस मुद्दे को पर्सनली लिया है। मैंने वो खूबसूरत आर्टिकल्स और वीडियो सब देखे और पढ़े हैं, शायद आपने भी पढ़े और देखे होंगे। अगर इतने सारे लोग इसे देख और पढ़ रहे हैं, तो कुछ तो बात होगी ही। तो अगर आपको लगे कि देखना तो बनता है, कि आखिर कैसी पिक्चर है जिसके लिए लोग इतनी शिद्दत, इतने प्यार और इतने जज्बे से लिख रहे हैं, तो एक बार जरूर देखें। शायद यह फिल्म आपसे भी कुछ बात करे और अगर अच्छी लगे, या जैसी भी लगे, लिखना जरूर। मैं उसे जरूर देखना चाहूंगी। उम्मीद है कि इस आने वाले वीकेंड पर आपके पास इस फिल्म को देखने के लिए थोड़ा समय होगा। यह फिल्म आपको थोड़ा अनकंफर्टेबल कर सकती है पर याद रहेगी। शायद अब हमें यह बोलने का इतना कॉन्फिडेंस आ गया है। सो, आई होप यू गिव इट अ शॉट। 'अस्सी' के लिए आप सभी के शानदार पोस्ट्स और वीडियो का इंतजार रहेगा। थैंक यू!"