बिग बॉस 18 के फाइनलिस्ट और हरियाणा के पावरलिफ्टर रजत दलाल के फैंस के लिए बुरी खबर है। रियलिटी शो 'द 50' के चल रहे शूट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रोडक्शन टीम के करीबी सूत्रों के मुताबिक, चोट लगने के कारण रजत को शो से अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे फैंस चिंतित हैं।
