Get App

Salaar Part 2: प्रभास की ‘सालार पार्ट 2’ का टीजर इस खास मौके पर होगी रिलीज, फैंस में जबरदस्त उत्साह

Salaar Part 2 Teaser: प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म सालार: पार्ट 1 – सीजफायर के बाद अब इसके सीक्वल सालार: पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम का टीजर 25 जनवरी 2026 को रिलीज होने की चर्चा है। रिपब्लिक डे से ठीक पहले इस टीजर की उम्मीद ने फैंस में रोमांच और उत्साह भर दिया है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 5:07 PM
Salaar Part 2: प्रभास की ‘सालार पार्ट 2’ का टीजर इस खास मौके पर होगी रिलीज, फैंस में जबरदस्त उत्साह

पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' के सीक्वल 'सालार पार्ट 2 - शौर्यंगा पर्वम' का अनाउंसमेंट टीजर 25 जनवरी 2026 को रिलीज हो सकता है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले यह अपडेट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, हालांकि मेकर्स होम्बाले फिल्म्स ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा है, क्योंकि 'द राजा साब' के फ्लॉप होने के बाद सभी की नजरें इसी सीक्वल पर टिकी हैं।

ब्लॉकबस्टर का सीक्वल

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ने 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होते ही रिकॉर्ड तोड़े थे। क्रिटिक्स और दर्शकों ने एक्शन, ड्रामा और प्रभास-प्रिथ्वीराज की जोड़ी की खूब तारीफ की। क्लोजिंग क्रेडिट्स में ही सीक्वल का टाइटल अनाउंस कर मेकर्स ने फैंस को हाईप दे दिया। प्रशांत ने बताया था कि पार्ट 2 की शूटिंग अभी बाकी है, लेकिन स्टोरी को दो हिस्सों में बांटना प्लान का हिस्सा था। 'शौर्यंगा' प्रभास के कैरेक्टर देवा का क्लैन है, जहां पार्ट 2 में देवा का वराधा (प्रिथ्वीराज) का दुश्मन बनना दिखेगा। यह पार्ट बिट्रेयल, पावर स्ट्रगल और इमोशनल ट्विस्ट्स से भरपूर रहेगा।

फैंस का बेकरार इंतजार

सोशल मीडिया पर #Salaar2 ट्रेंड कर रहा है। एक फैन ने लिखा, '25 जनवरी का इंतजार नहीं हो रहा!' रिपोर्ट्स के मुताबिक 123 तेलुगु ने यह अफवाह उड़ाई, जिसने हंगामा मचा दिया। प्रभास की अपकमिंग 'स्पिरिट' की रिलीज 2027 में है, तो पार्ट 2 पर फोकस तेज हो सकता है। श्रुति हासन, जगपति बाबू जैसे स्टार्स लौटेंगे, जो खान्सार की डिस्टोपियन दुनिया को और विस्तार देंगे। मेकर्स का यह कदम गणतंत्र दिवस के मौके पर एकदम फिट बैठेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें