बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा व उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा को धमकाने-रंगदारी मांगने के सात साल पुराने मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। एस्प्लानेड कोर्ट ने गुरुवार को उसे 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई 2018 के उस केस में हुई, जिसमें पुजारी जेल में होने के बावजूद आरोपी बना हुआ था।
