Get App

Urvashi Rautela: मंदिर वाले बयान पर बुरी फंसी उर्वशी रौतेला, अब उनकी टीम को देनी पड़ी सफाई

Urvashi Rautela: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा कि, बद्रीनाथ मंदिर के पास उनके नाम पर एक मंदिर है, जिस पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद उर्वशी की टीम ने सफाई देते हुए कहा कि, उनकी बात को गलत तरीके से फैलाया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 19, 2025 पर 5:20 PM
Urvashi Rautela: मंदिर वाले बयान पर बुरी फंसी उर्वशी रौतेला, अब उनकी टीम को देनी पड़ी सफाई
मामले को बढ़ता देख कर उर्वशी रौतेला की टीम ने इस पूरे विवाद पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है

Urvashi Rautela: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल में एक्ट्रेस ने दावा किया कि उत्तराखंड में बद्रीनाथ मंदिर के पास उनके नाम पर एक मंदिर है। एक्ट्रेस का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके इस बयान के बाद बद्रीनाथ के पुजारी और स्थानीय लोग भी काफी नाराज हो गए और इस पर आपत्ति भी जताई।

मामले को बढ़ता देख कर उर्वशी रौतेला की टीम ने इस पूरे विवाद पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। टीम ने बताया कि उर्वशी ने कभी भी मंदिर पर अपना स्वामित्व या अधिकार का दावा नहीं किया। उनकी बात को गलत तरह से लोगों के सामने पेश किया गया है।

एक्ट्रेस की टीम ने क्या कहा

एक्ट्रेस की टीम ने अपने बयान में कहा, "उर्वशी रौतेला ने यह नहीं कहा कि उत्तराखंड में 'उर्वशी रौतेला का मंदिर' है, बल्कि उन्होंने कहा कि वहां उनके नाम पर एक मंदिर है। लोग सही से सुनते नहीं हैं, सिर्फ 'उर्वशी' या 'मंदिर' सुनकर ही यह मान लेते हैं कि लोग उर्वशी रौतेला की पूजा करते हैं। कृपया राय बनाने से पहले वीडियो को ध्यान से सुनें।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें