
Usha Uthup: इंडिया की पॉप सिंगर उषा उत्थुप आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कभी नाइट क्लब से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं सिंगर के दुनियाभर में फैन हैं। सिंगिंग के साथ-साथ ऊषा अपनी स्टाइलिश और बड़ी बिंद के लिए भी फेमस हैं। हाल में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी बिंदी से जुड़े कई राज खोले हैं।
इंडिया की पॉप सिंगर ऊषा उत्थुप से हाल में ही उनकी बिंदी को लेकर सवाल किया गया। सिंगर से पूछा गया कि वह कहां से बिंदी लेती है और कैसे ऐसी बिंदी लगाने का उन्हें आइडिया आया? सिंगर पहले तो इस सवाल को सुनकर हंसी। फिर उन्होंने बताया कि ये कोई डिजाइनर डिजाइन नहीं करता है। मैं खुद ही डिजाइन करती थी। बिंदी में लिखे 'क' कोलकाता को रिप्रेजेंट करता है।
सिंगर ने आगे बताया कि लोग सोचते हैं कि ये डिजाइनर है, पर ऐसा नहीं है। हां अब मैं खुदकी डिजाइन की गई बिंदी को खरीदती हूं। ऊषा उत्थुप ने कहा कि मुंबई के बांद्रा में एक छोटी सी दुकान है, जिसे वर्षा नाम की हिंदी लड़की और उसका पति इमरान चलाता है। वे दोनों अब ये बिंदी बनाते हैं। मैं उन्हीं से इसे खरीदती हूं। हां मेरा खुदका कोई बिजनेस नहीं हैं।
बता दें कि उषा उत्थुप बचपन से सिंगर बनने चाहती थीं। हालांकि अपनी भारी आवाज के लिए उन्हें काफी परेशानी हुई और संघर्ष करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उषा जब स्कूल में पढ़ती थीं, तब उन्होंने एक म्यूजिक स्कूल में दाखिला लिया था। ये उनकी जिंदगी का पहला संघर्ष था, जब भारी आवाज की वजह से उन्हें बाहर निकाल दिया गया था। हालांकि ऊषा ने हार नहीं मानी और ठान लिया की वो सिंगर बनकर ही दम लेंगी।
अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने नाइट क्लब में गाना गाने से लेकर पद्म भूषण अवॉर्ड तक का सफर तय किया है। उषा उत्थुप ने 1970 में आई फिल्म ‘बॉम्बे टॉकीज’ में पहला इंग्लिश में गाना गाया था। यहीं से सक्सेस मिलनी शुरू हो गई। उषा उत्थुप ने अपने करियर में दम मारो दम, डिस्को डांसर, हरे कृष्णा हरे राम, शालीमार और प्यारा दुश्मन जैसी कई फिल्मों में हिट गाने दिए और इंडिया में पॉप कल्चर की शुरुआत की थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।