Get App

Rashmika-Vijay Wedding: तेलुगु रीति-रिवाज से शादी कर हमसफर बने विजय-रश्मिका! कोडवा ट्रेडिशन से शाम को लेंगे फेरे

Rashmika-Vijay Wedding: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय दोवरकोंडा दो रीति से शादी करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक तेलगू रीति रिवाज से शादी हो चुकी है। हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 12:20 PM
Rashmika-Vijay Wedding: तेलुगु रीति-रिवाज से शादी कर हमसफर बने विजय-रश्मिका! कोडवा ट्रेडिशन से शाम को लेंगे फेरे
तेलुगु रीति-रिवाज से शादी कर हमसफर बने विजय-रश्मिका!

Rashmika-Vijay Wedding: उदयपुर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 'विरोश वेडिंग' के प्री वेडिंग फंक्शन धूमधाम से पूरे हुए। शादी से एक दिन पहले हुए इस जश्न ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा। खासकर कपल की आठ साल पुरानी लव स्टोरी पर बेस्ड क्रिएटिव डेकोरेशन ने सबका दिल जीत लिया। वहीं आज दोनों शादी के बंधन में बंधकर जन्मों-जन्मों के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपने तेलुगु और कोडवा ट्रेडिशन का मान रखते हुए रश्मिका और विजय दो अलग-अलग सेरेमनी में शादी करने वाले हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी पहली शादी की सेरेमनी ट्रेडिशनल तेलुगु हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है। ये रिवाज विजय देवरकोंडा के घर की परंपरा हो पेश करते हैं। अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार आज (26 फरवरी) अपने परिवार के सामने शादी कर ली है। इस कपल ने तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार सुबह 10 बजे मुहूर्त में शादी की। विजय और रश्मिका की शादी की रस्में सुबह 11 बजे से 11:30 बजे के बीच पूरी हुईं। दूसरी रस्म, जो कोडवु रीति-रिवाजों के अनुसार होनी है, शाम को होगी।

बता दें कि संगीत और हल्दी की डेकोरेशन में उनके रोमांटिक सफर की तस्वीरों, फिल्म पोस्टर्स और 'गीता गोविंदम' के सीन से सजी थीं दीवारें, जो 2018 से शुरू इस मोहब्बत को सेलिब्रेट कर रही थीं। पिंक-गोल्ड थीम में फूलों की इंस्टॉलेशन्स, लाइटिंग और 'Virosh Forever' के बैनर्स ने माहौल में चार चांद लगा दिए थे।

24 फरवरी को पूल पार्टी और जापानी डिनर से शुरूआत हुई फिर 25 को हल्दी-मेहंदी में राजस्थानी ठाठ, और आज संगीत के बाद कल 26 फरवरी को सुबह तेलुगु रस्में फिर शाम को कोडावा ट्रेडिशन्स से सात फेरे लेंगे। इश प्राइवेट शादी में सिर्फ 150 करीबी लोग शामिल रहेंगे। कोई बॉलीवुड स्टार नहीं दिखेगा लेकिन साउथ इंडस्ट्री के दोस्त शामिल होंगे। पीएम मोदी का शुभकामना संदेश भी आया, जो कपल की पॉपुलैरिटी को दिखाता है। 4 मार्च को हैदराबाद रिसेप्शन में अल्लू अर्जुन, पूजा हेगड़े जैसे सितारे नजर आएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें