तमिल सिनेमा के सुपरस्टार यानी विजय सेतुपति ने अपने जन्मदिन पर फैंस को धमाकेदार तोहफा दिया। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्लम डॉग - 33 टेंपल रोड' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घने दाढ़ी, बिखरे बालों और खूंखार अंदाज में नजर आए विजय का यह लुक स्लम की गंदगी और खूं के धब्बों से सना हुआ है। दमदार सिकल हाथ में थामे नोटों की वर्षा के बीच उनका अवतार बोल रहा है - यह कोई साधारण फिल्म नहीं है।
