Kapil Sharma: कॉमेडिनय और एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। एक्टर की फिल्म 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं हाल ही में कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर हुए आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा। इस सेशन में फैंस ने कपिल के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के अपकमिंग सीजन की डेट सहित कई सारे सवाल पुछे। आइए जानते हैं कपिल ने क्या-क्या कहा
