Get App

War 2 Vs Coolie: रजनीकांत की इस फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे ऋतिक रोशन, 39 साल बाद दोनों की फिल्मों का हो रहा मुकाबला

War 2 Vs Coolie: 14 अगस्त का दिन रजनीकांत के फैंस के साथ-साथ ऋतिक रोशन के फैंस के लिए काफी स्पेशल है। आज भले ही बॉक्स-ऑफिस पर दोनों आमने सामने हों, लेकिन 12 साल की उम्र में ऋतिक ने रजनीकांत की इस फिल्म से सिनेमा का पहली बार स्वाद चखा था।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Aug 14, 2025 पर 3:32 PM
War 2 Vs Coolie:  रजनीकांत की इस फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे ऋतिक रोशन, 39 साल बाद दोनों की फिल्मों का हो रहा मुकाबला
रजनीकांत की फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दिखे थे ऋतिक रोशन

War 2 Vs Coolie: भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े क्लैश में से एक क्लैश 14 अगस्त 2025 को हुआ है। आज बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन और साउथ सिनेमा के मेगास्टार रजनीकांत की फिल्में आमने सामने हैं। ऋतिक की फिल्म ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ दोनों ने ही14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। ऋतिक से 23 साल बड़े दिग्गज रजनीकांत से दो-दो हाथ कर रहे हैं। लेकिन 39 साल पहले ऋतिक, रजनीकांत की फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर दिखे थे।

ऋतिक रोशन फिल्मी परिवार से आते है। उनके पिता राकेश रोशन एक्टर-डायरेक्टर और निर्माता हैं। इसके चलते अभिनेता ने बचपन में ही फिल्मों में बतौर बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। एक फिल्म में वो रजनीकांत के साथ भी नजर आए थे। जबकि 39 साल बाद वो रजनीकांत के सामने ही चुनौती बनकर खड़े हैं।

ऋतिक रोशन और रजनीकांत एक साथ एक फिल्म में काम कर चुके हैं। फिल्म का नाम है ‘भगवान दादा’। ये मूवी आज से 39 साल पहले यानी साल 1986 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के समय ऋतिक सिर्फ 12 साल के थे। फिल्म में रजनीकांत के साथ उनके कई सीन थे, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस फिल्म में इन दोनों स्टार के साथ श्रीदेवी, राकेश रोशन, डैनी डेंजोंगप्पा, ओम प्रकाश, विजय कश्यप जैसे कलाकार भी थे। फिल्म का डायरेक्शन ऋतिक रोशन के नाना जे. ओम प्रकाश ने किया था।

रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन की वॉर 2 दोनों ही बड़े बजट की फिल्में हैं। वहीं इन दोनों ही फिल्म में बड़े दिग्गज स्टार्स नजर आ रहे हैं। ये साल 2025 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश है। दो बड़े सुपरस्टार एक दूसरे के सामने हैं। अब देखना होगा कि टिकट खिड़की पर आखिर कौन सा दिग्गज बाजी मारता है। दोनों फिल्मों के जरिए 750 करोड़ रुपये दांव पर हैं। कुली का बजट 350 करोड़ रुपये का है, तो वहीं वॉर 2 को 400 करोड़ में तैयार किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें