Get App

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद से क्यों चर्चाओं में है 'Ram Kit', 7 रुपए की 3 गोली का क्या है रहस्य?

Shefali Jariwala Ram Kit: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब चर्चा में है, जिसे कंटेंट क्रिएटर निखिल सैनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। क्लिप में वे यह बता रहे हैं कि किस तरह मेडिकल इमरजेंसी, खासकर हृदय से जुड़ी आपातकालीन स्थितियों में समय पर और सही कदम उठाने से किसी की जिंदगी बचाई जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2025 पर 11:44 AM
शेफाली जरीवाला की मौत के बाद से क्यों चर्चाओं में है 'Ram Kit', 7 रुपए की 3 गोली का क्या है रहस्य?
शेफाली जरीवाला की मौत के बाद से क्यों चर्चाओं में है 'Ram Kit'

एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला की 27 जून को अचानक हुई मौत से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके फैंस सदमे में हैं। बताया जाता है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनके पति उन्हें तुरंत बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और उनके निधन की खबर ऑनलाइन फैल गई, जिसके बाद श्रद्धांजलि के साथा सवालों और अटकलों का दौर भी शुरू हो गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब चर्चा में है, जिसे कंटेंट क्रिएटर निखिल सैनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

क्लिप में वे यह बता रहे हैं कि किस तरह मेडिकल इमरजेंसी, खासकर हृदय से जुड़ी आपातकालीन स्थितियों में समय पर और सही कदम उठाने से किसी की जिंदगी बचाई जा सकता है। इस वीडियो में निखिल में 'RAM Kit' के नाम से जानी जाने वाली एक बेसिक मेडिकल किट का जिक्र करते हैं।

इस किट बारे में उनका कहना है कि इसका इस्तेमाल तब किया जा सकता है, जब किसी व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने से पहले दिल का दौरा पड़ने या सीने में गंभीर तकलीफ के लक्षण महसूस होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें