Get App

Akshay Kumar: “जब ट्विंकल होती हैं नाराज, अक्षय का बिस्तर हो जाता है गीला”, ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ पर अभिनेता का मजेदार खुलासा

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने नए टीवी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के प्रोमो में एक ऐसा खुलासा किया जिसने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 7:10 PM
Akshay Kumar: “जब ट्विंकल होती हैं नाराज, अक्षय का बिस्तर हो जाता है गीला”, ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ पर अभिनेता का मजेदार खुलासा

टीवी पर धमाल मचाने को तैयार अक्षय कुमार ने अपने नए शो 'द व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के प्रोमो में पत्नी ट्विंकल खन्ना का एक प्यारा राज खोल दिया। रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख के साथ मस्ती भरे गेम में अक्षय ने शादीशुदा जिंदगी का सीक्रेट शेयर किया और बताया कि ट्विंकल जब उनसे नाराज होती हैं, तो बिस्तर पर उनकी साइड गीली मिलती है। सोने जाते वक्त पानी डाल देती हैं, ताकि अक्षय को तुरंत पता चल जाए। इस मजाकिया कन्फेशन ने रितेश-जेनिलिया को हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया।

शादी के 25 सालों का 'सॉरी' फॉर्मूला

प्रोमो में अक्षय ने रितेश से पूछा, "तेरी शादी को कितने साल हुए?" रितेश ने बताया कि जेनिलिया के साथ 10 साल डेटिंग और 14 साल शादी हो गए। अक्षय ने 25 साल की अपनी शादी का हवाला देते हुए मजाक में 'सॉरी' बोलने की नसीहत दी। जेनिलिया ने रितेश को 'सॉरी देशमुख' कहकर चिढ़ाया। यह लाइट-हार्टेड चैट दर्शकों को जोड़े के रिश्ते की मिठास दिखाती है। सोनी एंटरटेनमेंट टीवी और सोनीलिव पर 27 जनवरी रात 9 बजे शो की शुरुआत होगी।

अक्षय-ट्विंकल की केमिस्ट्री का जलवा

17 जनवरी 2001 को प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने वाले इस कपल के दो बच्चे बेटा आरव (2002) और बेटी नितारा (2012) हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी मस्ती भरी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। ट्विंकल की यह शरारत कपल की दोस्ताना बॉन्डिंग को जाहिर करती है। अक्षय ने कन्फेस किया, "मेरी बीवी का अलग है... जब सोने जाता हूं, मेरी साइड का बिस्तर गीला होता है, उसपे पानी फेर दिया होता!" यह मोमेंट वायरल हो चुका है।

Posts from the bollyblindsngossip community on Reddit

सब समाचार

+ और भी पढ़ें