Get App

क्या पाकिस्तान में भी रिलीज होगी Border 2? वरुण धवन ने दिया ये बड़ा अपडेट

वरुण धवन अपनी आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में वरुण धवन ने X पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा, जिसमें एक फैन ने फिल्म की पाकिस्तान में रिलीज को लेकर सवाल किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 10:20 PM
क्या पाकिस्तान में भी रिलीज होगी Border 2?  वरुण धवन ने दिया ये बड़ा अपडेट
इसी दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या उनकी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 पाकिस्तान में रिलीज होगी

एक्टर वरुण धवन अपनी आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और सनी देओल भी लीड रोल में नजर आएंगे। वरुण धवन ने हाल ही में X (पहले ट्विटर) पर एक आस्क मी एनीथिंग (AMA) सेशन के दौरान फैंस के सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या उनकी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 पाकिस्तान में रिलीज होगी। इस सवाल का वरुण ने काफी सोच-समझकर और बैलेंड अंदाज में जवाब दिया। बता दें कि बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को रिपब्लिक डे वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

क्या पाकिस्तान में रिलीज होगी फिल्म

X (पहले ट्विटर) पर हुए आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान वरुण धवन से कई सवाल पूछे गए, जिनमें उनकी बेटी लारा और आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 भी शामिल थी। इसी सेशन में एक फैन ने उनसे पूछा कि बॉर्डर 2 पाकिस्तान में कब रिलीज होगी। फैन ने ये भी बताया कि वह सनी देओल के मशहूर किरदार तारा सिंह का बहुत बड़ा फैन है और अपनी शुभकामनाएं भेजने के लिए कहा।

वरुण धवन ने जवाब देते हुए कहा कि 'बॉर्डर 2' 1971 के युद्ध और उससे जुड़ी कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सनी देओल के पाकिस्तान में भी कई फैन होंगे। वरुण धवन ने साफ तौर पर ये नहीं कहा कि बॉर्डर 2 पाकिस्तान में सिनेमाघरों में रिलीज होगी या नहीं, लेकिन उनके जवाब से ये जरूर संकेत मिला कि फिल्म की कहानी और भावनाएं हर देश के दर्शकों को छू सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें