With Love: एक्शन फिल्मों के बीच प्यार की जीत, इस रोमांटिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी

With Love: जहां बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं, वहीं इनके बीच रिलीज हुई एक रोमांटिक फिल्म ने सबको चौंका दिया है। बिना ज्यादा शोर के आई इस फिल्म ने पहले ही वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त कलेक्शन दर्ज किया है

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 11:59 AM
Story continues below Advertisement
With Love: सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने 7.14 करोड़ रुपये कमा लिए।

जहां एक ओर बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की मेगा एक्शन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की दमदार थ्रिलर ‘मर्दानी 3’ का दबदबा बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर एक रोमांटिक फिल्म ने बिना किसी बड़े शोर-शराबे के अपनी अलग पहचान बना ली है। रिलीज से पहले ज्यादा चर्चा में न रहने के बावजूद इस फिल्म ने थिएटर्स में आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया। खासतौर पर पहले वीकेंड में जिस तरह फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला, उसने ट्रेड पंडितों को भी चौंका दिया है। वैलेंटाइन वीक के माहौल ने इस रोमांटिक कहानी को और मजबूती दी, जिसका सीधा असर टिकट खिड़की पर दिखा।

प्यार, इमोशन्स और रिलेशनशिप की गर्माहट से सजी इस फिल्म ने साबित कर दिया कि बड़े स्टार्स और भारी बजट के बिना भी कंटेंट के दम पर बॉक्स ऑफिस पर जगह बनाई जा सकती है। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और युवाओं की पसंद बन चुकी यह फिल्म धीरे-धीरे मुकाबले की बड़ी फिल्मों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है।

वैलेंटाइन वीक से पहले रिलीज, फिर भी जबरदस्त क्रेज


वैलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले ही सिनेमाघरों में उतरी इस रोमांटिक फिल्म का क्रेज देखते ही बनता है। प्यार और इमोशन्स से भरपूर कहानी ने दर्शकों को ऐसा बांधा कि फिल्म ने ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी बराबरी की टक्कर दे दी।

विद लव’ को मिला दर्शकों का प्यार

इस रोम-कॉम ड्रामा का नाम है ‘विद लव’ (With Love), जो 6 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म को न सिर्फ दर्शकों बल्कि क्रिटिक्स से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। सोशल मीडिया से लेकर थिएटर्स तक, फिल्म की चर्चा जोरों पर है।

वीकेंड में उछला कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, मदन के निर्देशन में बनी ‘विद लव’ ने पहले दिन 1.6 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। शनिवार को कमाई दोगुनी होकर 2.5 करोड़ तक पहुंच गई।  रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को फिल्म ने 3.04 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस तरह सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने 7.14 करोड़ रुपये कमा लिए।

मर्दानी 3 और बॉर्डर 2 का हाल

बात करें मुकाबले की फिल्मों की, तो ‘मर्दानी 3’ ने दूसरे रविवार यानी दसवें दिन करीब 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि ‘बॉर्डर 2’ ने उसी दिन लगभग 7 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की।

क्या है ‘विद लव’ की कहानी

तमिल टीन लव ड्रामा ‘विद लव’ में अभिषाण जीवंत और अनस्वरा राजन लीड रोल में नजर आते हैं। कहानी सत्या और मोनिषा की ब्लाइंड डेट से शुरू होती है। मुलाकात के दौरान दोनों को पता चलता है कि वे स्कूल के पुराने साथी हैं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदलती है, लेकिन एक अनोखा आइडिया दोनों को उनके स्कूल टाइम और पुराने क्रश की यादों में ले जाता है, जो कहानी को खास बना देता है।

Mardaani 3 Box Office Collection Day 10: ‘बॉर्डर 2’ के तूफान में भी टिकी ‘मर्दानी 3’, 10 दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।