जहां एक ओर बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की मेगा एक्शन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की दमदार थ्रिलर ‘मर्दानी 3’ का दबदबा बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर एक रोमांटिक फिल्म ने बिना किसी बड़े शोर-शराबे के अपनी अलग पहचान बना ली है। रिलीज से पहले ज्यादा चर्चा में न रहने के बावजूद इस फिल्म ने थिएटर्स में आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया। खासतौर पर पहले वीकेंड में जिस तरह फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला, उसने ट्रेड पंडितों को भी चौंका दिया है। वैलेंटाइन वीक के माहौल ने इस रोमांटिक कहानी को और मजबूती दी, जिसका सीधा असर टिकट खिड़की पर दिखा।
