Get App

नन्हे 'बिजनेसमैन' बने Yash Johar, पिता Karan Johar के सामने रखा रेंट चुकाने का अनोखा 'बिजनेस प्रपोजल', वीडियो देख लोग हुए लट्टू

Yash Johar: फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने 9 साल के बेटे यश का एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें बच्चा पापा को रेंट चुकाने का अनोखा बिजनेस आइडिया पेश करता है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो चुका यह क्लिप दिखाता है कि यश कितना स्मार्ट और बिजनेस माइंडेड है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 17, 2026 पर 1:40 PM
नन्हे 'बिजनेसमैन' बने Yash Johar, पिता Karan Johar के सामने रखा रेंट चुकाने का अनोखा 'बिजनेस प्रपोजल', वीडियो देख लोग हुए लट्टू

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर अक्सर अपने जुड़वां बच्चों, यश और रूही के मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे यश जौहर का एक बेहद ही प्यारा और फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें नन्हा यश अपने पिता को एक "बिजनेस प्रपोजल" देता नजर आ रहा है। यह वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

"पापा, हम कमरे का किराया देंगे"

वायरल वीडियो में यश सोफे पर बड़े ही आत्मविश्वास के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। करण जौहर उनसे पूछते हैं, "यश, क्या तुम्हारे पास मेरे लिए कोई बिजनेस प्रपोजल है?" इस पर यश मासूमियत के साथ जवाब देते हैं कि जब वे बड़े हो जाएंगे, तो वे सीखना चाहते हैं कि घर का किराया (House Rent) कैसे दिया जाता है।

यश का सुझाव सुनकर करण हैरान रह जाते हैं। यश आगे कहते हैं: "हर तीन महीने में आप हमारे कमरे में आना, दरवाजा खटखटाना और कहना— 'मंथली पेमेंट, क्या आप कृपया हमें 200 रुपये दे सकते हैं?'"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें