Get App

Yuzvendra Chahal: 'Sugar Daddy' का क्या होता है मतलब? यही टी-शर्ट पहन धनश्री वर्मा से तलाक लेने पहुंचे थे युजवेंद्र चहल

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हो चुका है। दोनों के तलाक के बाद चहल की "अपना शुगर डैडी खुद बनो" वाली टी-शर्ट चर्चा में आ गई। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग मानते हैं कि उन्होंने यह खास मैसेज देने के लिए पहनी थी। आइए जानते हैं क्या होता है शुगर डैडी का मतलब

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 22, 2025 पर 3:34 PM
Yuzvendra Chahal: 'Sugar Daddy' का क्या होता है मतलब? यही टी-शर्ट पहन धनश्री वर्मा से तलाक लेने पहुंचे थे युजवेंद्र चहल
कुछ लोगों का मानना है कि चहल ने यह टी-शर्ट सोच-समझकर पहनी थी ताकि खास मैसेज दिया जा सके

Yuzvendra Chahal:  भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री का तलाक हो गया है। दोनों कानूनी तौर पर अब एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों की तलाक के बाद से ही युजवेंद्र चहल की टी-शर्ट की काफी चर्चा में है। इस टी-शर्ट पर लिखा था "अपना शुगर डैडी खुद बनो"। चहल का ये टी-शर्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। चहल की टी-शर्ट पर लिखे लाइन को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। लोग इस पर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि चहल ने यह टी-शर्ट सोच-समझकर पहनी थी ताकि खास मैसेज दिया जा सके। वहीं कुछ ने इसे बचकाना हरकत कहा, तो कुछ ने इसे पूर्व पत्नी पर तंज माना है। इसी बीच हर कोई ये जानना चाहता है कि "शुगर डैडी" का मतलब क्या होता है

क्या होता है 'शुगर डैडी' का मतलब

मेरियम वेबस्टर के अनुसार,"शुगर डैडी" शब्द का पहली बार इस्तेमाल 1920 के दशक में हुआ था। अर्बन डिक्शनरी के मुताबिक, "शुगर डैडी" वह व्यक्ति होता है जो अपने पार्टनर की ट्यूशन फीस, बिलों और खर्चों में मदद करता है और उनको गिफ्ट देना पसंद करता है। ये तीन तरह के होते हैं, स्प्लेंडा डैडी, जिसकी आमदनी कम होती है और वह बस वादे करता है, लेकिन ज्यादा खर्च नहीं कर पाता। शुगर डैडी, जो एक तय बजट के हिसाब से अपने पार्टनर को हर हफ्ते या महीने पैसे देता है। हनी डैडी, जो सबसे अमीर होता है और बिना किसी सीमा के अपने कई पार्टनर्स की आर्थिक मदद कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें