Get App

Fatty Liver: अब साल में सिर्फ दो इंजेक्शन से कोलेस्ट्रॉल, फैटी लिवर और किडनी रोगों से मिलेगी राहत!

Chronic Disease: लंबे समय तक LDL कोलेस्ट्रॉल के लिए स्टेटिन मुख्य ऑप्शन थे। हालांकि अब हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए PCSK9 इन्हिबिटर्स एक गेम-चेंजर के रूप में उभरे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 19, 2025 पर 8:39 PM
Fatty Liver: अब साल में सिर्फ दो इंजेक्शन से कोलेस्ट्रॉल, फैटी लिवर और किडनी रोगों से मिलेगी राहत!
आधुनिक जीवनशैली की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल, फैटी लिवर और क्रोनिक किडनी जैसी बीमारियां आम हो गई

Fatty Liver: आधुनिक जीवनशैली की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल, फैटी लिवर और क्रोनिक किडनी जैसी बीमारियां आम हो गई। भारत में लाखों लोग इनसे जूझ रहे हैं। लोगों की डेली बेसिस की आदतें, पौष्टिक फूड की कमी और बढ़ते शुगर व मोटापे के कारण इन रोगों का बोझ और ज्यादा बढ़ रहा है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि इनोवेटर्स और भारतीय फार्मा कंपनियों ने मिलकर इसके लिए ऐसी दवाइयां ईजाद की है जिनकी मदद से इन बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है।

1. हाई कोलेस्ट्रॉल (Hyperlipidemia)

लंबे समय तक LDL (खराब) कोलेस्ट्रॉल के लिए स्टेटिन मुख्य ऑप्शन थे। हालांकि अब हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए PCSK9 इन्हिबिटर्स एक गेम-चेंजर के रूप में उभरे हैं। PCSK9 इन्हिबिटर लीवर LDL कोलेस्ट्रॉल को रक्त से साफ करने का काम करता है। ये उस प्रोटीन को ब्लॉक करते हैं जो इस सफाई प्रक्रिया को अक्षम करता है, जिससे लीवर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है।

Evolocumab (Repatha): डॉ. रेड्डीज द्वारा Amgen के लाइसेंस के तहत भारत में बेचा किया जाता है। इसकी कीमत ₹19,000–₹21,000 प्रति इंजेक्शन है, जिसमें दो मासिक खुराक का खर्च ₹30,000 से अधिक होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें