Amoebic meningoencephalitis in Kerala: केरल में पिछले कुछ दिनों से एक नए वायरस प्राइमरी अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (PAM) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे पूरे राज्य में कोरोना महामारी जैसा दहशत का माहौल है। अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस एक दिमागी बुखार है। यह संक्रमण नेग्लेरिया फाउलेरी के कारण होता है। इसे आमतौर पर 'ब्रेन इटिंग अमीबा' कहा जाता है। इसकी वजह से हाल के महीनों में केरल में लगभग 20 लोगों की जान चली गई है।
