Qatar Airways: यहां के भारतीय दूतावास ने बताया कि कतर के हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण कतर एयरवेज की सीमित सेवाएं जारी रहने के बावजूद, मंगलवार को लगभग 1,600 भारतीय नागरिक कतर एयरवेज की पांच उड़ानों से भारत पहुंचे।

Qatar Airways: यहां के भारतीय दूतावास ने बताया कि कतर के हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण कतर एयरवेज की सीमित सेवाएं जारी रहने के बावजूद, मंगलवार को लगभग 1,600 भारतीय नागरिक कतर एयरवेज की पांच उड़ानों से भारत पहुंचे।
दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि इन उड़ानों में दिल्ली के लिए दो और मुंबई, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम के लिए एक-एक फ्लाइट शामिल थी।
दूतावास ने कहा, "कुल मिलाकर, आज कतर एयरवेज की फ्लाइट से लगभग 1600 भारतीय नागरिकों ने यात्रा की।"
दूतावास ने बताया कि कतर का एयरस्पेस अभी भी काफी हद तक बंद है और कतर एयरवेज फिलहाल केवल सीमित, गैर-निर्धारित प्लाइट ही चला रहा है।
9 शहरों के लिए सेवाएं शुरू होंगी
एयरलाइन ने बुधवार से 9 भारतीय शहरों के लिए सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है और यात्री कतर एयरवेज की वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन या ऑथराइज्ड ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं।
दूतावास ने बताया कि जो भारतीय कतर में फंसे हुए हैं, उनके लिए सऊदी अरब के रास्ते भारत आने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए अस्थायी सऊदी ट्रांजिट वीजा दिलाने में मदद की जा रही है, ताकि वे सलवा बॉर्डर पार करके यात्रा कर सकें।
आने वाले सप्ताह में दूतावास हर दिन खुला रहेगा और पासपोर्ट जारी करने सहित कांसुलर सेवाएं प्रदान करता रहेगा। साथ ही, इसका कंट्रोल रूम और फोन, ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से हेल्पलाइन 24 घंटे चालू रहेंगी।
दूतावास ने भारतीय समुदाय से अपील की है कि वे कतर की सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और जानकारी साझा करते समय जिम्मेदारी बरतें, ताकि सार्वजनिक सुरक्षा और समुदाय में स्थिरता बनी रहे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।