Get App

Milk Price Hike: आम आदमी को महंगाई का एक और झटका! दूध खरीदने के लिए ढीली करनी होगी जेब, मदर डेयरी ने ₹2-4 तक बढ़ाए दाम

Milk Price Hike: दिल्ली-NCR में सबसे बड़ी दूध आपूर्तिकर्ता कंपनियों में शामिल मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें कल 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी। कंपनी ने किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ने को कीमतों में इजाफे की वजह बताया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 12:07 PM
Milk Price Hike: आम आदमी को महंगाई का एक और झटका! दूध खरीदने के लिए ढीली करनी होगी जेब, मदर डेयरी ने ₹2-4 तक बढ़ाए दाम
Milk Price Hike: सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि नई दरें कल यानी गुरुवार (12 नवंबर) से लागू होंगी

Milk Price Hike: आम आदमी पर महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है। अब दूध के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। मदर डेयरी ने बढ़ती लागत के कारण दूध की कीमतों में दो से चार रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि नई दरें कल यानी गुरुवार (12 नवंबर) से लागू होंगी। दिल्ली-एनसीआर में दूध की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने इससे पहले 14 मई, 2026 को कीमतें बढ़ाई थीं। उससे पहले अप्रैल, 2025 में कीमतों में संशोधन किया गया था। इस फैसले का सीधा असर हर दिन दूध खरीदने वाले लाखों परिवारों के बजट पर पड़ेगा।

सूत्रों के अनुसार, मदर डेयरी ने अपने खुले दूध की विभिन्न किस्मों के उपभोक्ता कीमत में दो से चार रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। नई दरें 12 नवंबर से लागू होंगी। हालांकि, मदर डेयरी के प्रवक्ता ने पीटीआई के सवाल के जवाब में इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने बताया कि किसानों से दूध की खरीद कीमतें बढ़ गई हैं जिसके कारण कंपनी को लागत में हुई वृद्धि का कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डालना पड़ रहा है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि मदर डेयरी दूध की बिक्री से होने वाली आय का 75-80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है। कंपनी दिल्ली-NCR (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) बाजार में प्रतिदिन करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। कुल मिलाकर, कंपनी प्रतिदिन 50 लाख लीटर से अधिक दूध बेचती है।

अब नई कीमत इस प्रकार है:-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें