Chamba Road Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार की देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा तीसा के चनवास इलाके में हुआ। जहां एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 2 बच्चों, 2 महिलाओं और 2 पुरुषों ने जान गंवाई है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर खाई से सभी शवों को बाहर निकाला।
