Jharkhand Pani Puri Incident: झारखंड के गिरिडीह से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां सड़क किनारे ठेले से पानी-पूरी खाने के बाद 6 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 18 लोग, जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं, बीमार पड़ गए। पुलिस के अनुसार, सभी को तेज बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
