Get App

Bhagwant Mann: 'अदरक, लहसुन, जीरा… ये 7 चीजें कभी अकेले सब्जी नहीं बना सकतीं' AAP छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान का तंज

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जो आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता हैं, ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर निशाना साधा है। उनका यह बयान उस घटना के एक दिन बाद दिया है, जब राघव चड्ढा ने बीजेपी ज्वाइन कर ली।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 25, 2026 पर 2:20 PM
Bhagwant Mann: 'अदरक, लहसुन, जीरा… ये 7 चीजें कभी अकेले सब्जी नहीं बना सकतीं' AAP छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान का तंज
AAP छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान ने साधा निशाना

Bhagwant Mann: आम आदमी पार्टी में जारी राजनीतिक हलचल के बीच राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। वहीं, 4 सांसदों को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है। जिसे लेकर आप नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक तंज भरा पोस्ट शेयर किया है।

उन्होंने अपने पोस्ट में बीजेपी जॉइन कर चुके और करने की आशंका वाले 7 सांसदों की तुलना 7 मसालों से की है, जो अकेले किसी काम की नहीं होती। उन्होंने कहा कि अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया किसी सब्जी को स्वादिष्ट तो बना सकते हैं, लेकिन सब्जी नहीं बन सकते।

ਅਦਰਕ, ਲਸਣ, ਜ਼ੀਰਾ, ਮੇਥੀ ਪਾਊਡਰ , ਲਾਲ ਮਿਰਚ , ਕਾਲੀ ਮਿਰਚ ਅਤੇ ਧਨੀਆ ਇਹ 7 ਚੀਜ਼ਾਂ ਮਿਲਕੇ ਸਬਜ਼ੀ ਨੂੰ ਵਧੀਆ ਬਣਾ ਦਿੰਦੀਆਂ ਨੇ ਪਰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਆਪਣੀ “ਸਬਜ਼ੀ “ ਨਹੀਂ ਬਣ ਸਕਦੀ..

सब समाचार

+ और भी पढ़ें