77th Republic Day: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा ने सोमवार (26 जनवरी) को कहा कि एक सफल भारत दुनिया को अधिक स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वह एक ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते की उम्मीदों के बीच गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह में अपनी उपस्थिति को एंटोनियो लुइस ने जीवन भर का सम्मान बताया। भारत ने सोमवार को कार्तव्य पथ पर अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाया।
