Get App

Pune Cyber Fraud: 46 साल के आईटी प्रोफेशनल से धोखाधड़ी, ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लगाया 4.43 करोड़ का चूना

Pune Cyber Fraud: पुणे से बड़ा साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। यहां पर एक 46 साल के आईटी प्रोफेशनल से जालसाजों ने फर्जी निवेश के नाम पर 4.43 करोड़ रुपये ठग लिए। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 2:24 PM
Pune Cyber Fraud: 46 साल के आईटी प्रोफेशनल से धोखाधड़ी, ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लगाया 4.43 करोड़ का चूना
पुणे में आईटी प्रोफेशनल से 4.43 करोड़ की ठगी

Pune Cyber Fraud: पुणे से बड़ा साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। यहां पर एक 46 साल के आईटी प्रोफेशनल से जालसाजों ने फर्जी निवेश के नाम पर 4.43 करोड़ रुपये ठग लिए। बता दें कि ठगों ने उन्हें व्हाट्सएप पर चल रहे एक फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग नेटवर्क और एक फर्जी निवेश एप्लिकेशन के जरिए निवेश करने का लालच दिया था। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत के आधार पर पिंपरी चिंचवड़ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने के बाद जालसाजों के संपर्क में आया और बाद में उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया, जो खुद को शेयर बाजार सलाहकार प्लेटफॉर्म बता रहा था। आरोप है कि ग्रुप ने एक मशहूर अंतरराष्ट्रीय बैंक का नाम इस्तेमाल कर लोगों को भरोसे में लिया और निवेश के लिए प्रेरित किया।

अधिकारियों ने दी जानकारी

जांचकर्ताओं ने बताया कि यह गिरोह रोजाना सुबह 6:30 बजे ऑनलाइन सेशन करता था, जिसमें शेयर बाजार की ट्रेनिंग, निवेश की रणनीतियां और अच्छे मुनाफे वाले स्टॉक्स की जानकारी दी जाती थी। इस ग्रुप की एक एडमिन, जो खुद को "मायरा" बताती थी, निवेश विशेषज्ञ होने का दावा करती थी और लगातार सदस्यों से बातचीत करती रहती थी। लोगों का भरोसा जीतने के लिए ग्रुप में अक्सर ऐसे स्क्रीनशॉट भी शेयर किए जाते थे, जिनमें निवेश से भारी मुनाफा दिखाया जाता था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें