Get App

Noida Traffic Police Dragged: वाहन चेकिंग के दौरान कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस को मारी टक्कर, करीब 500 मीटर तक घसीटा, वीडियो वायरल

Noida Traffic Police Dragged: ग्रेटर नोएडा में वाहन चेकिंग के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस के रोकने के बादजूद वाहन नहीं रोकी और उसे को टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के दौरान चालक ने पुलिस कर्मी को लगभग 500 मीटर तक घसीटा।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 29, 2026 पर 2:04 PM
Noida Traffic Police Dragged: वाहन चेकिंग के दौरान कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस को मारी टक्कर, करीब 500 मीटर तक घसीटा, वीडियो वायरल
वाहन चेकिंग के दौरान कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस को मारी टक्कर

Noida Traffic Police Dragged: ग्रेटर नोएडा में वाहन चेकिंग के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस के रोकने के बादजूद वाहन नहीं रोकी और उसे को टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के दौरान चालक ने पुलिस कर्मी को लगभग 500 मीटर तक घसीटा।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे P3 गोलचक्कर पर हुई। ट्रैफिक कांस्टेबल गुरमीत चौधरी ट्रैफिक को नियंत्रित कर रहे थे जब उन्होंने एक लाल कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने रुपके के बजाय कथित तौर पर पुलिसकर्मी को टक्कर मारी और गाड़ी चलाना जारी रखा, जिससे चौधरी को लगभग आधा किलोमीटर तक बोनट से चिपके रहना पड़ा, जिसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।

घटना का एक वीडियो, जिसे एक राहगीर ने रिकॉर्ड किया था, बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फुटेज में कार तेज रफ्तार से भागती हुई दिखाई दे रही है और ट्रैफिक पुलिसकर्मी कार के बोनट से चिपका हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें