Delhi Weather Today: दिल्ली इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान कई इलाकों में 43°C से भी ऊपर पहुंच गया है। राजधानी में इस मौसम की पहली भीषण लू चलने से दिन के समय बाहर निकलना बहुत मुश्किल और असहज हो गया है। हालांकि, मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं से राहत मिल सकती है।
