Hazaribagh Murder Case: झारखंड के हजारीबाग में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी की बलि के नाम पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में लड़की की 35 साल की मां, एक तांत्रिक और एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (SP) अंजनी अंजन और DIG अंजनी झा ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन गिरफ्तारियों की जानकारी दी।
