Get App

Bakrid Do's Don'ts List: बकरीद से पहले जारी हुआ ये नया नोटिस और डायरेक्टिव, जानिए क्या कर सकते हैं और क्या नहीं

Bakrid Do's Don'ts List: दिल्ली सरकार ने बकरीद 2026 को लेकर लोगों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली सरकार के विकास विभाग के अंतर्गत आने वाली एनिमल हसबेंड्री यूनिट की ओर से यह नोटिस जारी किया गया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड May 27, 2026 पर 8:56 AM
Bakrid Do's Don'ts List: बकरीद से पहले जारी हुआ ये नया नोटिस और डायरेक्टिव, जानिए क्या कर सकते हैं और क्या नहीं
बकरीद से पहले जारी हुआ ये नया नोटिस और डायरेक्टिव, जानिए क्या कर सकते हैं और क्या नहीं

Bakrid Do's Don'ts List: दिल्ली सरकार ने बकरीद 2026 को लेकर लोगों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली सरकार के विकास विभाग के अंतर्गत आने वाली एनिमल हसबेंड्री यूनिट की ओर से यह नोटिस जारी किया गया है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे बकरीद का त्योहार जिम्मेदारी, साफ-सफाई और कानून का पालन करते हुए मनाएं। साथ ही पशुओं के प्रति दया और संवेदनशीलता बनाए रखने की भी सलाह दी गई है।

जारी निर्देशों में साफ कहा गया है कि किसी भी जानवर के साथ क्रूरता करना या अवैध तरीके से पशु वध करना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और अन्य संबंधित कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने विशेष रूप से स्पष्ट किया है कि गाय और ऊंट की कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित है।

प्रशासन ने बताए क्या करना है और क्या नहीं?

नोटिस में लोगों को कई जरूरी “DO’S & DON’TS” भी बताए गए हैं। प्रशासन ने कहा है कि कुर्बानी केवल अधिकृत और निर्धारित स्थानों पर ही की जाए। सार्वजनिक जगहों, सड़कों, पार्कों या खुले इलाकों में पशु वध करने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, लोगों से आसपास की साफ-सफाई बनाए रखने और कुर्बानी के दौरान व बाद में पूरी स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें