Train Derailed: दिल्ली में पटरी से उतरी ट्रेन, हजरत निजामुद्दीन से जा रही थी गाजियाबाद

Train Derailed in Delhi: उत्तर रेलवे का कहना है कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बचाव और सुरक्षा उपायों का आकलन किया जा रहा है।

अपडेटेड Jun 12, 2025 पर 11:51 PM
Story continues below Advertisement
खबर है कि ट्रेन का चौथा डिब्बा पटरी से उतरा।

दिल्ली में 12 जून की शाम को हजरत निजामुद्दीन से गाजियाबाद जा रही ट्रेन संख्या 64419 (NZM-GZB EMU) का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। हादसा शाम 4.10 बजे डाउन मेन लाइन पर शिवाजी ब्रिज के पास हुआ। खबर है कि ट्रेन का चौथा डिब्बा पटरी से उतरा। उत्तर रेलवे का कहना है कि मरम्मत का काम चल रहा है। इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है।

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बचाव और सुरक्षा उपायों का आकलन किया जा रहा है। इस घटना पर अभी और जानकारी सामने आने का इंतजार है।

दोपहर में एयर इंडिया का प्लेन हुआ था क्रैश


12 जून देश के लिए हादसों का दिन साबित हुआ है। इससे पहले दोपहर में लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक प्लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद एयरपोर्ट के पास मेघाणी नगर इलाके में क्रैश हो गया। इसमें चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। हादसे में 241 लोगों के मरने की खबर है। बोइंग 787-8 एयरक्राफ्ट वाली एयर इंडिया फ्लाइट AI171 अहमदाबाद से दोपहर 1.38 बजे लंदन गैटविक के लिए रवाना हुई और कुछ ही पलों में क्रैश हो गई। पैसेंजर्स में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।