Aaj Ka Mausam 21 May 2026: देशभर के मौसम में इस वक्त जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाके भीषण गर्मी और सीवियर हीटवेव की भट्टी में झुलस रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ देश के एक बड़े हिस्से में मानसून की आहट के साथ आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश का तांडव शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने सुबह के ताजा वेदर बुलेटिन में आज यानी 21 मई के लिए बेहद चौंकाने वाला दोहरा अलर्ट जारी किया है।
